फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat Decree to beat the thief.

चोरी करते पकड़ा तो पंचायत ने सुनाया जूते मारने का फरमान

Sun, 19 Jul 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार) Updated Sun, 19 Jul 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
panchayat Decree to beat the thief.

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में दुकान से सामान चोरी करने वाले युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने आरोपी को पांच जूते और माफी मांगकर छोड़ने का फरमान सुना दिया। चोरी की सूचना तो दूर पंचायत की जानकारी तक पुलिस के पास नहीं है। मामला दिनभर चर्चा में रहा।

विज्ञापन

 
हरिद्वार लक्सर मार्ग पर गांव शाहपुर में अशोक का आयल सेंटर है। शनिवार सुबह चार बजे कुछ युवक दीवार फांदकर उसके मकान के अंदर घुस गए। इसी बीच एक युवक दुकान में रखा सामान चोरी करके ले जाने लगे।
विज्ञापन


सामान उठाने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों की आंखें खुल गई। उन्होंने मौके पर एक युवक को पकड़ लिया।

एक ही गांव के रहने वाले हैं सभी युवक

panchayat Decree to beat the thief.

पकड़े गए युवक ने फरार साथियों के नाम बताए। चोरी की घटना में शामिल सभी युवक गांव धारीवाला के बताए जा रहे हैं। शनिवार को शाहपुर गांव में इस मामले को लेकर पंचायत हुई। जिसमें मामले को दबाते हुए रफदफा कर दिया गया। इस घटना में शामिल युवक पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

पुल‌िस को जानकारी नहीं
चोरी की घटना का मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अगर चोर को छोड़ा गया है तो गंभीर मामला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
-चन्द्रभान सिंह, थानाध्यक्ष, पथरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed