{"_id":"576e88cd4f1c1ba321b48d5c","slug":"nude-pics-on-woman-fake-facebook-profile","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की फर्जी एफबी प्रोफाइल बना डाल दी अश्लील फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की फर्जी एफबी प्रोफाइल बना डाल दी अश्लील फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 25 Jun 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट डाल दी गई।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किसी ने उस पर अश्लील फोटो आदि डाल दिए हैं। महिला और महिला के पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रुड़की के लालकुर्ती निवासी राजेंद्र सिंह ने कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी पत्नी के नाम से किसी ने फेसबुक आईडी बनाई हुई है। इस आईडी पर कई अश्लील फोटो भी पोस्ट की हुई हैं। जिसके कारण वह और उसकी पत्नी बेहद परेशान है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।