{"_id":"5e4c8f0f540ef165920043dce8a9b4f2","slug":"nri-women-luggege-robberi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई से सोने के कंगन और अंगूठी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई से सोने के कंगन और अंगूठी लूटी
अमर उजाला, विकासनगर
Updated Mon, 11 Nov 2013 09:37 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में बुजुर्ग एनआरआई महिला से लूट का मामला प्रकाश में आया है। महिला घटना से डरी सहमी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वारदातें नहीं थम रही
कोतवाली क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय राजकौर थाईलैंड में रहती हैं। उनकी बेटी देहरादून पटेलनगर में रहती हैं। इन दिनों वह बेटी के यहां आई हुई हैं। सोमवार शाम को वह हरिपुर निवासी अपनी बहु महेंद्र कौर के यहां आई हुई थीं। शाम करीब 6.30 बजे वह बस से हरबर्टपुर चौक पर उतरीं।
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने रोका रास्ता
पैदल ही बहु के घर के लिए रवाना हो गई। घर के करीब तीन बदमाशों ने महिला को रोक लिया और डरा धमकाने लगे। भयभीत महिला ने सोने के कंगन, अंगूठी और पर्स बदमाशों को दे दिया। लूट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। डरी सहमी महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी बहु को दी। परिजनों चौकी पुलिस को वारदात की जानकारी दी। चौकी प्रभारी योगेश पांडेय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन