बहन की सहेली का अपहरण कर जबरन निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के एक युवक ने अपनी बहन की सहेली का अपहरण कर उससे जबरन निकाह कर लिया। करीब एक महीने बाद आरोपी के चुंगल से छूटी युवती किसी तरह घर पहुंची तो उसने पूरी कहानी बयां की।
युवती के बयान और मेडिकल के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के अलावा उसके भाई और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रायपुर थाना क्षेत्र के अधोईवाला में रहने वाले एक व्यक्ति ने 12 जुलाई को अपनी 22 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। कुछ दिन पहले यह युवती घर लौट आई और परिजनों को आपबीती सुनाई।
सहेली ने ही पहुंचाया भाई के चंगुल में
युवती ने बताया कि घटना वाले दिन वह भगत सिंह कॉलोनी निवासी सहेली फिरदौस के साथ गई थी। इसी दौरान उसके भाई सोनू और शाहदाब ने उसका अपहरण कर लिया। इसमें फिरदौस ने भी उनका साथ दिया। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली ले गए, जहां उनका एक और भाई रहता है।
इसी दौरान पता चला कि पुलिस उनकी तलाश में दिल्ली पहुंच चुकी है तो उन्होंने अपना ठिकाना बदल दिया। यहां सोनू ने जबरन उसके साथ निकाह किया फिर उसके साथ दुराचार किया।
कुछ दिन बाद युवती को मौका मिला तो वह वहां से भाग निकली। पुलिस ने सोनू, शाहदाब और फिरदौस के खिलाफ मुक दमा दर्ज कर लिया है।