फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepali citizen arrested for making fake passport

फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाते नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nepali citizen arrested for making fake passport

फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनाने का प्रयास कर रहे नेपाली नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 21 हजार कोरियन करेंसी के साथ देश में अवैध तरीके से बनवाया गया आधार कार्ड, पहचान पत्र जब्त किया गया है। नेपाल से बने पासपोर्ट पर वह चीन और कोरिया की यात्रा कर चुका है। आर्मी और आईबी समेत दूसरे एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हैं। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल के मुताबिक रायवाला के प्रतीत नगर निवासी लेख बहादुर थापा ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। जांच के दौरान पता चला कि लेख बहादुर नेपाल का निवासी है। उसने  एक जुलाई 2007 को नेपाल से पासपोर्ट बनवाया था, जिसकी वैधता 30 सितंबर 2017 की है। पहला पासपोर्ट लेख बहादुर सोमयी थापा के नाम से है।
विज्ञापन


नए पासपोर्ट में नाम बदलने के साथ उसने अपना जन्म स्थान भी बदल दिया। इसे भारत में दर्शाया गया है। तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद एलआईयू उप निरीक्षक की तरफ से रायवाला थाने में लेख बहादुर के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि वह चीन और कोरिया की यात्रा कर चुका है। कोरिया में उसने ढाई साल नौकरी भी की। पुलिस ने फॉरनर वर्कर कार्ड, चार एटीएम और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी और स्थानीय अभिसूचना इकाई देर शाम तक आरोपी से पूछताछ करने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed