नेपाल से लड़की भगाकर ला रहे तीन युवक सीमा में घुसने से पहले गिरफ्तार
- युवती को भारतीय क्षेत्र में लाने की फिराक में थे युवक।
- तीनों आरोपी और युवती से बैतड़ी जिला मुख्यालय में पुलिस कर रही पूछताछ।
- संदेह होने पर क्षेत्रवासियों ने की उनसे पूछताछ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला बैतड़ी नेपाल के चेसर गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी 18 वर्षीय युवती को भगाकर ले जा रहे हरियाणा के दो युवकों और एक नेपाली युवक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से इस युवती को भारतीय क्षेत्र में लाने की फिराक में थे। झूलापुल पार करने से पहले इन्हें पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों और युवती को बैतड़ी जिला मुख्यालय ले जाया गया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। ये लोग पहले भी नेपाल से कई लड़कियों को ले जा चुके हैं।
जुलाघाट थाना नेपाल के प्रहरी निरीक्षक चक्रदेव पांडे ने बताया जिला जींद हरियाणा के नरवाड़ गांव निवासी मंदीप सिंह गणदास और उसका भाई राजेंद्र सिंह गणदास बैतड़ी के चेसर गांव से युवती को लेकर भारतीय क्षेत्र जा रहे थे।
संदेह होने पर क्षेत्रवासियों ने की पूछताछ
इनकी मदद चेसर गांव के दशरथ लाबड़ ने की थी। ये तीनों युवती को रविवार सुबह भारतीय क्षेत्र में ला रहे थे। संदेह होने पर क्षेत्रवासियों ने उनसे पूछताछ की। संदेह होने पर नेपाली पुलिस ने तीनों को युवती समेत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि यह लोग पहले भी यहां से लड़कियों की तस्करी कर चुके हैं। बैतड़ी जिला मुख्यालय में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।