फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nabha jail plan made in dehradun.

नाभा जेल ब्रेक: दून में रची गई आतंकियों को छुड़ाने की साजिश, दो अरेस्ट

Tue, 29 Nov 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Nov 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
nabha jail plan made in dehradun.
हिरासत में जेल ब्रेक कांड की साजिश रचने की आरोपी गीता और आदिल मेहरा - फोटो : AmarUjala

पंजाब की नाभा जेल पर हमला कर खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू समेत छह खतरनाक कैदियों को छुड़ाने की साजिश पलविंदर उर्फ पिंदा ने देहरादून में ही रची थी। जेल पर हमले से पांच दिन पहले ही परमिंदर यहां से हथियार लेकर पंजाब निकल गया था।

विज्ञापन


इस मामले में सोमवार को दून पुलिस ने मुख्य साजिश कर्ता पैंदा के मित्र सुनील की पत्नी और उसके नौकर को गिरफ्तार किया है।

उनसे हुई पूछताछ और तहकीकात में जो बात सामने उसके मुताबिक इस साजिश में पैंदा का साथ दून निवासी सुनील ने दिया था। हालांकि सुनील पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही फरार हो गया है।

विज्ञापन

दोस्त और उसकी पत्नी साजिश में थे शामिल

nabha jail plan made in dehradun.
हिरासत में लिए गए आरोपियों के साथ एसएसपी सदानंद दाते - फोटो : AmarUjala

सोमवार देर रात पिंदा के दून कनेक्शन का खुलासा होते ही खुफिया एजेंसियों के अलावा उत्तराखंड और यूपी पुलिस की नजर देहरादून पर टिक गई हैं।

इधर दून पुलिस ने दावा किया है कि इस साजिश में यह दोनों भी शामिल थे। सुनील के मकान से दो लाख की नगदी के अलावा बिना प्रिंट हुए 123 आधार कार्ड, पहचान पत्र की प्लास्टिक आईडी, ड्रील, फर्जी सिम और मोबाइल फोन के साथ बम और अन्य शस्त्र बनाने की सामग्री बरामद हुई है।

पंजाब की नाभा जेल में रविवार सुबह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिंटू समेत छह कैदियों की फरारी के बाद अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड पुलिस को अलर्ट किया गया था।

किराए के मकान में रची गई जेल ब्रेक की साजिश

nabha jail plan made in dehradun.
आतंकियों को भगाने वाला गिरफ्तार - फोटो : self

इस साजिश के मास्टर माइंड पलविंदर उर्फ पैंदा की रविवार शाम यूपी के कैराना में गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि जेल ब्रेक की पूरी साजिश दून में रची गई।

देर रात इसकी खबर मिलते ही दून पुलिस ने एसपी सिटी अजय सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई। इसी बीच कैराना से भी इंस्पेक्टर सचिन मलिक की अगुवाई में एक टीम दून पहुंच गई।

तीसरे पहर देहरादून के एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि आठ माह पहले परमिंदर उर्फ पिंदा नाभा जेल से फरार होने के बाद देहरादून में अपने साथी सुनील के पास आ गया। सुनील ने परमिंदर और उसके साथी राजीव शर्मा को किराए पर मकान दिलाया था। यहां पलविंदर ने अपना नाम गुरविंदर सिंह उर्फ पैंदा प्रचारित किया था।

विज्ञापन

मकान में मिली बम और हथियार बनाने की सामग्री

nabha jail plan made in dehradun.
नाभा जेल पटियाला

दून में फरारी काट रहे पिंदा ने इस दौरान खालिस्तान आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को छुड़ाने का पूरा प्लान तैयार किया। इस प्लान को अंजाम देने में सुनील और उसके नौकर ने पूरी सामग्री उपलब्ध कराई।

साजिश में शामिल होने के कारण सुनील की पत्नी गीता निवासी अमन विहार (मूल रूप से भगत सिंह कॉलोनी लुधियाना) और नौकर आदित्य उर्फ बिन्नी निवासी रेलवे कॉलोनी लुधियाना को गिरफ्तार किया गया है।

मकान की तलाशी में 10 से अधिक लोहे के छर्रे, लोहे की रॉड और शस्त्र साफ करने में इस्तेमाल होने वाला ब्रुश के अलावा बम बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed