फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder with a minor girl in kashipur

गन्ने के खेत में 14 साल की लड़की की निर्मम हत्या, रेप का अंदेशा

Sun, 10 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 10 Sep 2017 09:25 AM IST
murder with a minor girl in kashipur
rape

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्‍ध कर दिया है। गन्ने के खेत में 14 साल की किशोरी की हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया किशोरी की रेप की भी आशंका है। जानिए, पूरा मामला...



जानकारी के अनुसार, काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर निवासी किशोरी शनिवार शाम चार बजे घास काटने के लिए खेत पर गई थी। वहीं पास में काम कर रहे एक बंगाली व्यक्ति ने गन्ने के खेत से किशोरी के चीखने की आवाज सुनी तो उसे लगा कि तेंदुए ने हमला किया होगा।


डर के मारे वह वहां से भाग गया। कुछ देर बाद वहां मौजूद बच्चों ने गन्ने के खेत से गांव के एक युवक को निकलते देखा। उन्होंने खेत में जाकर देखा तो वहां किशोरी का शव पड़ा था
विज्ञापन


मृतका की नाक से खून रिस रहा था। उन्होंने गांव जाकर मृतका के परिजनों को सूचित किया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गन्ने के खेत से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गला दबाकर हत्या और दुष्कर्म की भी आशंका जताई है।

संदिग्ध आरोपी परिवार समेत फरार

murder with a minor girl in kashipur
फाइल

किशोरी की हत्या करने के मामले में संदेह के दायरे में आया युवक सपरिवार गांव छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया गया है कि इस युवक से मृतका के परिजनों की पुरानी रंजिश है। आरोपी कई बार परिवार की एक युवती से भी छेड़छाड़ कर चुका था। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई।

यह भी पता चला है कि हत्या के मामले में संदेह के घेर में आया यह युवक जख्मी भी हुआ था और गांव में ही एक डॉक्टर के पास गया था। मृतका के परिजन उसी पर हत्या करने का शक जता रहे हैं। फिलहाल इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed