सिर-फिरे ने पहले महिला को मारी गोली, फिर खुद पर झौंका फायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ निवासी एक आशिक ने बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव पहुंचकर पहले नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या की। उसके बाद अपने गांव पहुंचकर खुद को भी गोली मार दी।
हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसपी देहात ने विवाहिता के ससुराल पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
डेढ़ माह पहले ही बिहारीगढ़ निवासी संदीपा चौहान की शादी बुग्गावाला क्षेत्र के बनवाला गांव में अंकित चौहान से हुई थी। बताया जाता है कि शादी से पहले रईस (पुत्र सुल्तान, गांव इस्माइलपुर, बिहारीगढ़ थापुल) नाम का एक युवक संदीपा को परेशान करता था। अक्सर वह उसे फोन करता था।
इनके साथ मिलकर बनाई योजना
कई बार विरोध पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से अचानक बनवाला गांव आ धमका।
उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। विवाहिता के ससुराल में होने की बात का पता चलते ही रईस के साथ आए दोनों युवक गांव के बाहर खड़े हो गए। जबकि रईस घर में घुसा और सीधे संदीपा को गोली मार दी।
इससे संदीपा चौहान पत्नी अंकित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई वारदात से ससुरालियों में हड़कंप मच गया।
घर पहुंचकर खुद को मारी गोली
इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया और बाइक से दोनों दोस्तों के साथ सीधे अपने गांव बिहारीगढ़ इस्माइलपुर पहुंच गया। पुलिस उसका पीछा कर ही रही थी।
घर पहुंचने पर उसने स्वयं को भी गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
दूसरी ओर, बुग्गावाला में विवाहिता की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुरालियों और आसपास के लोगों से वारदात की जानकारी जुटाई। साथ ही विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बिहारीगढ़ पुलिस से संपर्क कर वारदात की जांच शुरू कर दी है।