{"_id":"8936d519f0dab307244ade9265d3d2a0","slug":"murder-in-laksar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, लक्सर
Updated Thu, 30 Jan 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर के मिर्जापुर सदात गांव में खेत पर गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली युवक की कनपटी से सटाकर मारी गई।
विज्ञापन
युवक बुधवार शाम को खेत पर काम करने के लिए गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
गन्ने काटने को कहकर निकला
खानपुर थानाक्षेत्र के मिर्जापुर सदात गांव निवासी महक सिंह का 22 वर्षीय पुत्र रोहित बुधवार शाम पांच बजे खेत में गन्ने काटने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
चिंतित परिजनों ने खेत पर जाकर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लग पाया।
सुबह ग्रामीणों ने देखा शव
बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही दो लोग खेत की तरफ गए तो रोहित का लहूलुहान शव देख उनके होश उड़ गए।
आनन-फानन में दोनों ने इसकी सूचना रोहित के परिजनों को दी। युवक की हत्या की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। परिजन गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने किया पंचनामा
कुछ देर बाद खानपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी जेब से मोबाइल फोन बरामद किया है। थानाध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा के मुताबिक रोहित के बाएं कान से सटाकर गोली चलाई गई थी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया है। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।