{"_id":"653497a22ef460475a38940e6242cbeb","slug":"murder-in-extramarital-affair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे अवैध संबंधों के चलते हुई राजवीर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे अवैध संबंधों के चलते हुई राजवीर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरिद्वार)
Updated Thu, 16 Oct 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के खानपुर निवासी राजबीर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसके पति तथा गांव में ही रहने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि इस महिला के साथ-साथ उसके रिश्तेदार की पत्नी से भी राजबीर का अवैध संबंध था। शव को ठिकाना लगाने में पति का भी हाथ था।
खेत में मिली थी लाश
गौरतलब है कि खानपुर निवासी राजबीर 11 अक्तूबर से लापता था। उसका शव पास ही स्थित गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में पड़ोस में रहने वाले बुल्ला, उसकी पत्नी रेखा तथा उनके एक अन्य रिश्तेदार राजकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
सीओ लोकजीत ने बताया कि राजबीर के रेखा के साथ अवैध संबंध थे। वहीं राजकुमार ने अपनी पत्नी के साथ भी राजबीर को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसलिए उसने रेखा को माध्यम बनाकर राजबीर की हत्या की।
विज्ञापन
मारने के पहले पिलाई शराब
करवाचौथ के दिन रेखा के जरिए राजबीर को उसके घर बुलाया गया। पहले उसे शराब पिलाई गई और इसके बाद उसे बुरी तरह से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती की पसलियां टूटने के कारण राजबीर की मौत होना पाया गया।
पुलिस का कहना है कि राजकुमार और रेखा शामिल थे। शव को ठिकाने लगाने में बुल्ला ने भी साथ दिया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।