फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in bhagwanpur haridwar

आंख पर गिर रहा था कचरा मना किया तो हथौड़े से पीटकर कर दी हत्या

Thu, 27 Apr 2017 03:07 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Apr 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
murder in bhagwanpur haridwar
murder

हरिद्वार जिले के भगवानपुर में मामूली बात से शुरू हुए विवाद खूनी जंग में बदल गया। यहां आंख पर गिर रहे कचरे के लिए एक आदमी ने मना किया तो ‌हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 11 बजे भगवानपुर में हल्दू मजरा चौक पर पूर्व प्रधान पति सतीश सैनी उर्फ मांगा अपनी गाड़ी धुलवा रहा था। तभी सामने मेहताब आलम बिल्डिंग का काम कर रहा था। जिससे सतीश की आंख पर कचरा गिर रहा था। 
विज्ञापन


सतीश के बार-बार मना करने पर जब मेहताब नहीं माना तो गुस्साए सतीश ने उसे खूब भला-बुरा कहा। बात मारपीट तक पहुंच गई। तभी मेहताब ने हथौड़े से सतीश के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना होने पर भी मेहताब का जी नहीं भरा उसने सतीश से सीने पर हथौड़े से दो वार और कर डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद घायल सतीश को रुड़की में डॉ. हेमंत गुप्ता के यहां ले जाया गया, अस्पताल में डॉक्‍टर ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। सतीश की मौत के बाद से क्षेत्र में तनाव है, जिसे देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात की गई है।


आरोपी मेहताब और उसका परिवार फिलहाल फरार है। बताया गया कि मेहताब के बड़े कांग्रेसी नेता हैं, जिनसे मृतक सतीश की दोस्ती थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

मृतक के परिवारजनों का आरोप है कि सोची समझी साजिश के तहत सतीश की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed