{"_id":"58a5c57c4f1c1b5833d873b5","slug":"murder-after-election-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूलाः चुनावी रंजिश में छात्र की हत्या, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारचूलाः चुनावी रंजिश में छात्र की हत्या, दो लोग घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Fri, 17 Feb 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार शाम मतदान संपन्न होने के बाद धारचूला से 37 किलोमीटर दूर गुरुबंगबा गांव में मतदान को लेकर एक छात्र की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
दो गुटों में हुए इस संघर्ष में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव है। मृतक छात्र दिल्ली में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सीमांत गुरुबंगबा गांव में बुधवार रात निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस के समर्थकों के बीच मतदान को लेकर बहस हो गई। इतने में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान गुरुबंगबा निवासी सौरभ घुनियाल (21) पुत्र मोहन राम के सिर पर कुछ युवकों ने एक बड़े पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्थरबाजी में जगदीश कुमार पुत्र हरीश घुनियाल और मनीष कुमार पुत्र हरीश कुमार घायल हो गए। घायलों में से मनीष को बृहस्पतिवार की देर शाम धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जबकि घायल जगदीश को निजी वाहन से लाने की तैयारी की जा रही है।
सौरभ के पिता मोहन राम ने बृहस्पतिवार को पांगला थाने में मारपीट के आरोपी जमन सिंह, संजू सिंह, वीर राम और प्रकाश सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जमन सिंह और संजू सिंह को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। वीर राम और प्रकाश सिंह फरार हैं।
तहसीलदार आईबी मल्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही चौदांस के पटवारी जीवन गर्ब्याल को तत्काल मौके पर भेजा गया। तहसील मुख्यालय से थाना प्रभारी अजय साह के नेतृत्व में पुलिस की टीम भी बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव पहुंची। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
बताया गया है कि सौरभ का भाई दौल्या राम एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर प्रचार कर रहा था। दौल्या राम गुरिल्ला संगठन से भी जुड़ा है। इस इलाके के गुरिल्ला निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में खड़े हो गए थे। इस बात से अन्य दलों के लोग खफा थे।
गुरिल्ला संगठन के सुमन वर्मा, हरीश गुंज्याल, धर्मराम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मारपीट में लिप्त सभी लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। घटनास्थल तहसील मुख्यालय से दूर होने के कारण देर शाम तक शव यहां नहीं पहुंच पाया था।