फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother arrested in her own son murder

बेटे की हत्या की साजिश में शामिल मां गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2014 09:41 PM IST
अमर उजाला, धनौरी
अमर उजाला, धनौरी Updated Tue, 11 Mar 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
mother arrested in her own son murder

बेटे तनवीर की हत्या के षड़यंत्र में शामिल मां इमराना को बहादराबाद पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मां के कब्जे से प्रेमी इस्तकार द्वारा दिया गया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पढ़ें,70 हजार में कर दिया जिगर के टुकड़े का सौदा
विज्ञापन


गांव शिवदासपुर तेल्लीवाला से 22 फरवरी को लापता हुए दसवीं के छात्र तनवीर का शव दो मार्च को आसफनगर झाल, मंगलौर पर उतरता हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक खून का रिसाव होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के प्रेमियों ने की थी हत्या
पुलिस ने पांच मार्च को हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव के ही इस्तकार, कुर्बान व पड़ोसी गांव तेल्लीवाला निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया था।

पढ़ें, प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर डाला पति का खून

पुलिस का दावा था कि इस्तकार व कुर्बान के छात्र की मां से अवैध संबंध थे और बेटा अवैध संबंध में आडे़ आ रहा था। 22 फरवरी को प्रेमियों ने अपने साथी शहजाद के साथ मिलकर छात्र को धनौरी के जंगल में ले जाकर बुरी तरह मारा पीटा था। मौत होने पर शव को कार में ले जाकर गंगनहर में फेंक दिया था।

मां को थी जानकारी
पुत्र के हत्याकांड की पल-पल की जानकारी मां इमराना को भी थी। एसओ सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुत्र की हत्या के षड़यंत्र व साक्ष्य छुपाने की आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी महिला के कब्जे से प्रेमी इस्तकार के द्वारा उपलब्ध कराया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed