{"_id":"9e114ea453549e744f0b41e2ac4b80b6","slug":"molestation-with-brother-s-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में कर दी भाभी के साथ घिनौनी हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में कर दी भाभी के साथ घिनौनी हरकत
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 16 Jan 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर क्षेत्र में भाभी से छेड़छाड़ करने के आरोप में देवर और उसके ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
भक्तियाना निवासी युवती ने अपने देवर व उसके होने वाले ससुर पर शराब के नशे में उसके कमरे में घुस कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
शराब पी रखी थी
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि रात को जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तो उसका देवर रविंद्र सिंह व देवर के होने वाले ससुर नारायण सिंह उसके कमरे में घुस गए।
पढ़ें, धर्मनगरी में रेप : सीबीआई कराएगी पॉलीग्राफी टेस्ट
विज्ञापन
दोनों शराब के नशे में थे। दोनों ने उसके साथ कमरे में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश की।
आरोपियों को भेजा जेल
एसआई एनके बचकोटी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
जेल से छूटी है युवती
आरोप लगाने वाली युवती पर अपने ससुर की हत्या का आरोप है। इस समय युवती जमानत पर छूटकर बाहर आई हुई है।