{"_id":"4b337f84130b4a74d2b6ccd74bf1d919","slug":"molestation-of-young-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की को छेड़ा और फिर सिर भी फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की को छेड़ा और फिर सिर भी फोड़ा
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
Updated Mon, 26 Aug 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में दूध लेने के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने छेड़खानी कर दी। किसी तरह वहां से बच कर लड़की घर लौटी और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
इस पर मोहल्ले के लोग परिजनों संग छेड़खानी करने वाले युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे तो वहां पहले से धारदार हथियारों से लेस आरोपितों ने हमला कर दिया।
युवक का सिर फूटा
जिसमें एक युवक का सिर फूट गया। पीड़ित शिकायत लेकर पहले रायपुर थाने पहुंचे। वहां सुनवाई न हुई तो एसएसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत की।
आरोप है कि रविवार देर शाम साढ़े सात बजे रायपुर निवासी पीड़ित लड़की दूध लेने घर से मोहल्ले से कुछ ही दूरी पर स्थित डेयरी जा रही थी।
युवकों ने घेरा
रास्ते में पांच युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। युवती ने शोर किया तो युवक उसे अपने साथ ले जाने लगे। इतने में वहां पर लोग इकठ्ठा होने लगे तो युवक वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सदमे में आई लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन अपने साथ कुछ मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर बताए गए युवकों के घर पहुंचे।
धारदार हथियार से हमला
वहां परिजनों ने आरोपित युवकों को बाहर आने को कहा तो पांचों युवक ने अपने साथ के अन्य युवकों को भी वहां पर बुला लिया।
इतने में एक आरोपित ने धारदार हथियार से लड़की की तरफ से आए सलमान के सिर पर वार कर दिया। हमले में सलमान का सिर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे दून अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे
दूसरी ओर परिजन घायल सलमान को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद रायपुर थाने पहुंचे और शिकायत की। वहां पर मुकदमा दर्ज न हुआ तो शिकायतकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। तब जाकर कहीं शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज हो सकी।