{"_id":"c51f2e406d26cbaf11afd19fd26d4d4b","slug":"molestation-in-the-name-of-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे सहकर्मी से बनाए संबंध, मुकर गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा दे सहकर्मी से बनाए संबंध, मुकर गया
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
Updated Fri, 05 Dec 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर में शादी का झांसा देकर एक युवक ने सहकर्मी के साथ एक साल तक यौन शोषण किया। युवती का आरोप है अब वह शादी करने से मुकर गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी युवती एक कंपनी में काम करती है। इसी कंपनी में कस्बे का युवक भी काम करता है। युवक मूलरूप से सहारनपुर निवासी है।
कोर्ट मैरिज करने को कहा
युवती का आरोप है शादी का झांसा देकर आरोपी करीब एक साल से यौन शोषण करता रहा। युवती के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसने कोर्ट मैरिज करने को कहा था।
युवती ने कोर्ट मैरिज की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन अचानक युवक मुकर गया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
शराब के साथ पकड़ा
नारसन। पुलिस ने शुक्रवार को 40 लीटर शराब के साथ राजेश और अनुज निवासी नारसन कलां को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब बेचने जा रहे थे।