{"_id":"af49497c7433495c6f6522258fe95af4","slug":"molestation-in-hariwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पड़ गई भारी, पैर पकड़कर मांगनी पड़ी माफी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी पड़ गई भारी, पैर पकड़कर मांगनी पड़ी माफी
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर (हरिद्वार)
Updated Mon, 03 Aug 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के सुल्तानपुर में एक युवक द्वारा महिला से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। खेत में चारा लेने गई महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने पिटाई कर दी। बाद में माफी मांगने पर आरोपी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
महिला को अकेली पा शुरू की छेड़खानी
सोमवार करीब 10 बजे एक गांव की कुछ महिलाएं चारा लेने के लिए बुढ़ाखेड़ा गांव के पास जंगल में गई। चारा काटते समय महिलाएं अलग-अलग हो गई।
आरोप है कि एक युवक ने चारा काट रही एक महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने शोर मचाया तो पास के खेत में काम कर रहे किसान ने आवाज सुनी।
कहा, अब आगे से ऐसा नहीं होगा
आवाज सुनते ही किसान दौड़ा आया और युवक की पिटाई कर डाली। जिसके बाद युवक ने महिला के पैर पकड़ते हुए दोबारा ऐसी गलती नहीं होने की बात कहते हुए माफी मांगी। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन