फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation in bus

चलती बस में युवती से छेड़छाड़, क्लीनर हिरासत में

Mon, 02 Dec 2013 08:26 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 02 Dec 2013 08:26 PM IST
विज्ञापन
molestation in bus

उत्तराखंड के ढंडेरा क्षेत्र में रुड़की-लक्सर मार्ग पर चलने वाली बस में सवार युवती से दो युवकों के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा हंगामा करने पर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस ने बस सीज कर क्लीनर को हिरासत में लिया है। रुड़की-लक्सर मार्ग पर प्राइवेट बस चलती है। सोमवार को लंढौरा निवासी युवती रुड़की से बस में गांव जाने के लिए सवार हुई।
विज्ञापन


युवती ने विरोध जताया
बस एमएच तिराहे पर करीब पांच मिनट रुकी। इसी बीच बस में सवार दो युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती चुप रही तो आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई। आरोपी हरकत से बाज नहीं आए तो युवती ने विरोध जताया। इस पर युवकों ने बहस करते हुए उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि किसी ने इन मनचलों का विरोध करने की जरूरत महसूस नहीं की। युवती ने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। युवती द्वारा पुलिस को सूचना देने पर परिचालक ने ढंढेरा फाटक पर बस रुकवा दी।

क्लीनर को हिरासत में लिया
बस रुकते ही आरोपी कूदकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को उतारकर बस सीज कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए क्लीनर को भी हिरासत में ले लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में उसके साथ पढ़ते थे।

हालांकि युवती ने दोनों के नाम पुलिस को नहीं बताए हैं। पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस दोनों आरोपियों को चिह्नित कर रही है। पुलिस मान रही है कि संभवत: युवती दोनों आरोपियों के नाम जानती है, जानबूझकर उनके नाम नहीं बता रही है। एसएसआई रफत अली ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


क्लीनर को नंबर नहीं बताना पड़ा महंगा
जिस समय आरोपी बस में युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे, उस समय युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था। पुलिस द्वारा बस का नंबर पूछने पर युवती ने पास में खड़े क्लीनर से पूछा। लेकिन क्लीनर ने बस का नंबर युवती को नहीं बताया। इस पर पुलिस ने क्लीनर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed