पति करता था अप्राकृतिक सेक्स, बनाता था वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के भाबर क्षेत्र के एक गांव में एक नवविवाहिता महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि धनेश्वरी पत्नी अनिल निवासी पूर्वी झंडीचौड़ ने अपने पति अनिल, सास हेमंती देवी, ससुर रामलाल, ननद सविता, देवर सुनील निवासी घमंडपुर पर दहेज और मारपीट की तहरीर दी थी।
इसके अलावा अप्राकृतिक संबंध और उत्पीड़न की धाराएं भी लगाई गई हैं। तहरीर के अनुसार पति के दोस्त राजेंद्र के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाना, दहेज की मांग, अप्राकृतिक संबंध बनाना और दहेज निषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पति बनाता था अश्लीन वीडियो
महिला ने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2013 को अनिल के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार उससे दहेज की मांग कर रहे थे, जिसे देने में उसके मायके वाले सक्षम नहीं हैं।
महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ न केवल अप्राकृतिक संबंध बनाता था, बल्कि अश्लील वीडियो भी बनाता था। हालांकि महिला के पति अनिल ने उसके आरोपों को निराधार बताया।
कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि महिला और उसके पति की सीओ अरुणा भारती द्वारा तीन काउंसिलिंग की जा चुकी है। लेकिन दोनो पक्षों की बात नहीं बनी।