{"_id":"4e41ba02760c3565eda0f476c5f5dd48","slug":"mla-brother-arrested-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भाई पर लूट, हत्या के प्रयास का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के भाई पर लूट, हत्या के प्रयास का मुकदमा
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई समेत चार लोगों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
होटल में मारपीट का आरोप
फ्रेंड्स कालोनी निवासी विकास चावला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह सोमवार रात गुड़ मंडी स्थित एक होटल में अपने साथी यशपाल नारंग के साथ बैठा था। इस बीच वैशाली कालोनी निवासी दीपक ठुकराल, भदईपुरा निवासी प्रवीण यादव, किच्छा निवासी अमीर अली और सोनू धारदार हथियारों और डंडों से लैस होकर आए।
विज्ञापन
गाली गलौच कर मारपीट की
गाली गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसका साथी यशपाल बीचबचाव को आया तो हमलावरों ने उसको भी घायल कर दिया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर दीपक ठुकराल उसके गले से सोने की चेन जबकि प्रवीण, यशपाल के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ धारा 307, 394, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीओ राजीव मोहन ने बताया कि घटना की तह तक पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि विधायक के भाई दीपक ठुकराल और विकास चावला का साथ उठना बैठना है। चावला भाजपा का पदाधिकारी बताया जा रहा है।