फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   missing teenage girl found in haryana

उत्तरकाशी से गायब दो दलित किशोरी में से एक हरियाणा में मिली, शक के घेरे में एक महिला

Wed, 01 Mar 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो / अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Wed, 01 Mar 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
missing teenage girl found in haryana
- फोटो : demo pic

उत्तरकाशी में पौंटी गांव से गायब एक दलित परिवार की दो किशोरियों में से एक को पुलिस ने हरियाणा से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


बरामद किशोरी की हरियाणा में किसी युवक से शादी भी हो गई थी। बताया जा रहा है कि पुरोला के मठ गांव की एक महिला पौंटी की दोनों किशोरी को अपने साथ बहला फुसला कर हरियाणा ले गई थी जिसका ससुराल भी हरियाणा में ही पड़ता है। फिलहाल गिरोह महिला पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जबकि अन्य किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है।

मालूम हो कि गत 20 फरवरी से पौंटी गांव की 15 व 16 साल की दो किशोरी गायब थी। परिजनों के दबाव के बाद पुलिस ने गत मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ बड़कोट थाने में 363 आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

दूसरी किशोरी को ढूंढने के लिए पुलिस सक्रिय

missing teenage girl found in haryana
पुलिस - फोटो : demo pic

परिजनों ने पुरोला के मठ गांव की एक महिला पर किशोरी को अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि महिला पौंटी गांव में किसी रिश्तेदार के यहां गई थी और तभी से किशोरियों के संपर्क में थी।

पुलिस के मुताबिक किशोरियों के एक सप्ताह से गायब होने के बाद भी परिजनों की ओर से थाने में तहरीर तक नहीं दी गई। पुलिस को ही मजबूर होकर परिजनों थाने लाकर जबरन मुकदमा पंजीकृत करवाना पड़ा। आज बुधवार को पुलिस ने हरियाणा के जींद में पौंटी गांव की गायब किशोरी को बरामद किया।

एसपी उत्तरकाशी ददनपाल ने बताया कि हरियाणा में किशोरी की किसी से शादी भी हो चुकी है। आरोपित महिला और दूसरी किशोरी को ढूंढने के लिए पुलिस सक्रिय है।

जल्द ही दूसरी किशोरी समेत आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल बरामद किशोरी को लेकर पुलिस देर रात बड़कोट पहुंचेगी। इसके बाद भी मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed