{"_id":"594fbadf4f1c1b09178b478e","slug":"miscreants-murdered-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरों से कुचलकर युवक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थरों से कुचलकर युवक को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर (हरिद्वार)
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
श्यामपुर पुलिस को किसी ने सूचना दी कि पूर्वी गंगनहर पटरी (साइफन) के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना पर एसपी सिटी ममता वोहरा और एसओ श्यामपुर प्रदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खून से सने दो पत्थर, शराब की टूटी बोतल, खून से सने कुछ कपड़े मिले हैं। मृतक के चेहरे और सिर को बुरी तरह कुचला हुआ था। घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर जामुनसोत में गुर्जरों के डेरे हैं, उन्हें भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
लेकिन 43 वर्षीय मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। एसपी सिटी ने बताया कि संभवत: पहले शराब पी गई होगी, फिर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
एसपी सिटी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या को रविवार दोपहर ही अंजाम दिया गया। चेहरे और सिर से टपक रहे खून से यह बात साफ हो रही है।
विज्ञापन