दिन दहाड़े शिक्षक को किडनैप कर पूछा एटीएम का पिन, नहीं बताने पर पीटकर किया बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतना ही नहीं एटीएम का पासवर्ड नही बताने पर बदमाशों ने शिक्षक की जमकर पिटायी भी की। आखिरकार वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश शिक्षक को पतंजलि योगपीठ के पास लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रुड़की कोतवाली अन्तर्गत डबल फाटक निवासी राजू पुत्र बीर सिंह मूलत: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खड़कड़ी का रहने वाला है। राजू हरिद्वार के एमपीएल इंटर कालेज में शिक्षक है। घटनाक्रम के मुताबिक शिक्षक राजू शुक्रवार की सुबह हरिद्वार जाने के लिए बस के इंतजार में मलकपुर चुंगी पर खड़ा था।
इसी बीच कार सवार छह हथियारबदं बदमाश मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने शिक्षक राजू को कार में बिठा लिया। जैसे ही कार कुछ दूर आगे निकली बदमाश अपने असली रूप में आ गए।
पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे
उन्होंने राजू से दो हजार की नकदी और एटीएम लूट लिया। बदमाश जैसे ही कार लेकर कालेज आफ इंरजिनयरिंग रुड ़की के पास पहुंचे तो कार रुकवा कर लूट गए एटीएम के जरिए नकदी निकालनी चाही लेकिन शिक्षक ने गलत पासवर्ड बता दिया जिससे वे नकदी नही निकाल सके।
गुस्साए बदमाशों ने चलती कार में उसकी जमकर पिटायी भी की। बदमाश लूट क ी वारदात को अंजाम देने के बाद शिक्षक को पतंजलि के पास छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद वह किसी तरह शांतरशाह पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांबिग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नही चला। अब पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी है।
पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे
लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने शिक्षक को चेतावनी दी कि हम तुझे जिंदा छोड़ रहे है, लेकिन यदि तुमने पीछे मुड़कर देखा तो गोली मार देंगे। जिसके बाद बदमाश शिक्षक को छोड़कर फरार हो गए। जिसके चलते वह कार का नंबर भी नहीं पढ़ पाया।
मोबाइल बैट्री निकालकर फेंक गए बदमाश
बदमाशों ने बड़ी सावधानी से वारदात को अंजाम दिया है। शिक्षक को छोडने से पहले बदमाशों ने मोबाइल फोन की बैटरी निकालकर फेंक दिया। ताकि शिक्षक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को न दे सके।