फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl rape by her uncle

दो उम्रदराज ताऊओं ने किया नाबालिग भतीजी से गैंगरेप

Sat, 03 May 2014 09:24 PM IST
अमर उजाला, लैंसडौन (पौड़ी)
अमर उजाला, लैंसडौन (पौड़ी) Updated Sat, 03 May 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
minor girl rape by her uncle

रिश्तों को शर्मशार करते हुए बाप और दादा की उम्र के दो ताऊओं ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता आठ माह की प्रेगनेंट है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी के साथ ही पोक्सो में मामला दर्ज कर लिया गया है। द्वारीखाल विकास खंड के एक गांव की सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हुई इस घटना ने सभी को सन्न कर दिया है।

विज्ञापन

मामा और मौसी को सुनाई आपबीती

minor girl rape by her uncle

पटवारी भगवान सिंह बिष्ट के अनुसार पीड़िता अपने भाई के साथ गांव में अपने ताऊ भगवान सिंह के साथ रहती थी। पीड़िता सातवीं में और उसका भाई आठवीं में पढ़ता है।

पीड़िता के पिता दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। मां कुछ वर्ष पहले मानसिक संतुलन बिगड़ने के बाद से लापता है।

27 अप्रैल को पीड़िता के मामा और मौसी उनसे मिलने गांव आए तो पीड़िता ने उनसे आपबीती बताई। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी किशोरी के पिता को दी।

आठ महीने की गर्भवती है मासूम

minor girl rape by her uncle

एक दिन पहले दिल्ली से गांव लौटे पीड़िता के पिता की ओर से आरोपियों के खिलाफ राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों में 70 वर्षीय प्रेम सिंह और 51 वर्षीय भगवान सिंह शामिल हैं। राजस्व पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें आठ महीने की प्रेगनेंसी की पुष्टि हुई है।

राजस्व पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए हैं, जिसमें 70 वर्षीय ताऊ ने उसके साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करने की बात कही है।

विज्ञापन

दोनों मिलकर करते थे दुष्कर्म

minor girl rape by her uncle

आरोपी कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब दूसरे ताऊ भगवान सिह को इस बात का पता चला तो उसने भी उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों मिलकर कई दिनों तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करते रहे।

दोनों ‌ग‌िरफ्तार
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपियों को आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पूरी विवेचना की जा रही है। उसके बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएगी।

-शालिनी मौर्य, नायब तहसीलदार, लैंसडौन

दोनों आरोपी हैं विधुर

minor girl rape by her uncle

आरोपी 70 वर्षीय प्रेम सिंह पूर्व सैनिक है। वह विधुर है। उसके तीन बेटे हैं, जो नौकरी पर बाहर रहते हैं। गांव में उनके साथ उनकी एक पोती रहती है, जो पीड़िता के साथ पढ़ती है।

पढ़ें, बोले पितामह, 16 के बाद मोदी करेंगे चमत्कार

दूसरा आरोपी भगवान सिंह भी विधुर है। उसका 11-12 वर्ष का एक बेटा है। पीड़िता और उसका भाई भगवान सिंह के साथ ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed