{"_id":"2d6a3a1b52bae1054a02b37f2a3e4294","slug":"minor-girl-rape-and-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा रेप-हत्याकांड: साल भर बाद भी कातिल आजाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा रेप-हत्याकांड: साल भर बाद भी कातिल आजाद
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरहमी से मौत की नींद सुला दी गई हरिद्वार के पथरी क्षेत्र की हत्या को बुधवार को एक बरस पूरा हो गया। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
रेप के बाद हुई हत्या
सात जनवरी 2013 को हांड़ कंपा देने वाली ठंड में पथरी क्षेत्र के एक गांव में सातवीं की छात्रा की दुराचार के बाद हत्या की खबर ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ एवं एसओजी आज तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
केवल वैज्ञानिक पद्धति से केस के खुलासे की उम्मीद जगी थी लेकिन पुलिस के हाथ नाकामी आई है। पुलिस की रडार पर आए संदिग्धों में से एक का भी डीएनए कातिल के डीएनए से मेल नहीं खाया।
विज्ञापन
बदल गए दो एसएसपी
इस एक साल में दो एसएसपी भी बदल गए। लेकिन छात्रा से दुराचार-हत्याकांड की पहेली नहीं सुलझी। प्रदेश सरकार की सिफारिश पर केस की गुत्थी सुलझाने में सीबीआई जुट गई है।
सीबीआई की लखनऊ शाखा ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर हत्याकांड से जुडे़ दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। उधर, रह-रह कर परिजन के जेहन में कातिल के गिरफ्त में न आने की टीस बरकरार है।