फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minor girl kidnapping in roorkee

मां की आंखो के सामने बेटी को उठा ले गए बदमाश, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Sat, 17 Jun 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 17 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Minor girl kidnapping in roorkee

शुक्रवार सुबह कुछ बदमाश एक नाबाल‌िग लड़की को उसकी मां की आंखों के सामने से उठा कर ले गई और वह कुछ भी नहीं कर सकी। वह च‌िल्लाती रही लेकिन कोई भी मदद के ल‌िए आगे नहीं आया। आगे जान‌िए पूरा मामला...

विज्ञापन


मां के साथ सुबह घूमने निकली एक किशोरी का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत पनियाला निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी और 17 वर्षीय बेटी प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार तड़के घूमने निकली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए क्या हुआ आगे...

Minor girl kidnapping in roorkee

इसी बीच पीछे से एक कार आई, उसमें चार युवक सवार थे। युवकों ने उसकी पत्नी को धक्का दिया और बेटी को खींचकर कार में बैठा कर फरार हो गए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक कार सवार आंखों से ओझल हो चुके थे।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है, लेकिन घटना संदिग्ध लग रही है। घटना बृहस्पतिवार तड़के की है, लेकिन परिजनों ने इसकी जानकारी उन्हें शुक्रवार को दी है।

​इस संबंध में पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने इस दौरान स्वयं जगह-जगह तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा का कहना है कि जिस जगह अपहरण की बात बताई जा रही है। उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी फुटेज निकलवाई जा रही है। साथ ही युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल आदि भी निकलवाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed