{"_id":"9e5b441247b0441d2ef882df7be3b9f4","slug":"minor-girl-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से होने वाली थी शादी, फिर क्यों दी जान?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से होने वाली थी शादी, फिर क्यों दी जान?
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Thu, 20 Mar 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखणीधार बाजार में डांगी-संकुल्ड की एक छात्रा ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
मृतका के पिता ने प्रेमी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दुकान के अंदर पी लिया जहर
बृहस्पतिवार दोपहर जाखणीधार बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 10वीं की छात्रा रीना (17) पुत्री मोहनलाल रणाकोटी ने वहां मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में जहर पी लिया।
बताया जा रहा है कि छात्रा का दुकानदार सुरेश बहुगुणा उर्फ सीटू निवासी डांगी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा के नाबालिग होने पर डेढ़ माह पहले दोनों पक्षों ने छात्रा के बालिग होने पर दोनों की शादी तय की थी।
बृहस्पतिवार दोपहर को छात्रा पहले की भांति ही दुकान पर आई थी। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई। अपराह्न तीन बजे छात्रा ने जहर पी लिया। उसके बाद युवक फरार हो गया। घटना का पता चलते ही वहां काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
मौजूद लोगों ने उसे उल्टी कराने की कोशिश की, लेकिन 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।
नहीं मिला सुसाइड नोट
मौके पर पहुंचे तहसीलदार शंकरलाल चौरसिया ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रा के पास कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है।
मृतका के पिता की ओर से युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।