{"_id":"07f51ae0d7c15418b0a9c20ce90013fb","slug":"millions-of-jewellery-and-cash-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने ससुराल में डाला डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद ने ससुराल में डाला डाका
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Nov 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों की ज्वैलरी और नगदी साफ कर दी। परिवार ने चोरी का शक अपनी तलाकशुदा बेटी के पति पर लगाया है।
विज्ञापन
मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधोईवाला निवासी वकील अहमद की बेटी आयशा का विवाह रविवार को रायपुर रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में चल रहा था। इस दौरान निकाह के बाद जब परिवारीजन शाम पांच बजे घर लौटे तो उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
पढ़ें, राजधानी में निराधार हो गया आधार कार्ड
विज्ञापन
घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। वकील अहमद की सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों ने बताया कि घर से पांच बेटियों की ज्वैलरी जिसमें लगभग 35 तोला सोना, एक किलो चांदी व एक लाख चालीस हजार रुपए नगदी गायब है। वकील अहम ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी तलाकशुदा बेटी के पति पर चोरी का आरोप लगाया है।
पढ़ें,पिता के सपने के लिए बेटी ने रचा नया रिकॉर्ड
उन्होंने बताया कि उनका दामाद पूर्व में भी ऐसी चोरियां कर चुका है। उसे पता था कि रुपया और ज्वैलरी घर में कहां रखी हुई है। वकील अहमद गढ़ीकैंट आर्मी क्षेत्र में स्थित सिविलियन स्टोर कीपर है। एसओ रायपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों ने जिस दामाद पर आरोप लगाया है उससे पूछताछ की जाएगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करे---