फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   masked miscreant threw acid on three villagers in manglaur

नकाबपोश बदमाशों ने तीन ग्रामीणों पर फेंका तेजाब, दो पर पड़े छींटे, हालत गंभीर

Sun, 06 Aug 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Sun, 06 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
masked miscreant threw acid on three villagers in manglaur
उत्तराखंड में फ‌िर से तेजाब से हमले की खबर ने सनसनी फैला दी। लिब्बरहेड़ी में ई-रिक्शा से खेत में जा रहे तीन ग्रामीणों पर बाइकसवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


राहगीरों ने तीनों घायलों को पास के एक क्लिनिक में भर्ती कराया, लेकिन एक ग्रामीण की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन


रविवार को लिब्बरहेड़ी निवासी रजत अपनी ई-रिक्शा में सोहन (60) और शिवांग (13) के साथ खेत की ओर जा रहा था। गांव से बाहर निकलने पर एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तीनों पर तेजाब फेंका और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

masked miscreant threw acid on three villagers in manglaur
इनमें से सोहन की आंख पर तेजाब गिरा, जबकि रजत और शिवांग पर इसके छींटे पड़े। घटना के साथ ही मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए। आननफानन में तीनों घायलों को पास के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया।

इसी बीच सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। सोहन की हालात गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही आरोपियों की शिनाख्त के लिए कुछ दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

​एसएसआई अजय कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तेजाब फेंकने की वजह क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है। सरेआम ग्रामीणों पर तेजाब फेंकने की घटना से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed