{"_id":"f91e313f21a3075e9ed15f71595024f1","slug":"married-women-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का था 'चक्कर', पत्नी ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति का था 'चक्कर', पत्नी ने लगाई फांसी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Apr 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के चालचलन पर शक की वजह से एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी शादी को अभी सवा साल ही हुआ था। हालांकि महिला के परिजनों ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चालचलन पर शक था
राजधानी देहरादून के पटेलनगर के नया गांव पेलियो निवासी कारपेंटर विजय की शादी सवा साल पहले कोटद्वार निवासी ऋतु के साथ हुई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट थी।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो ऋतु को पति के चालचलन पर शक था। इस वजह से अक्सर उनमें झगड़ा होता था। पति कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका था।
रविवार रात को इसी तनाव में महिला ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा।
दहेज को लेकर मारपीट
ऋतु के परिजन भी रोते-बिलखते वहां पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि विजय दहेज को लेकर ऋतु के साथ मारपीट करता था। चौकी प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि कलह के चलते ऋतु ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
कुछ कारणों से उसे अपने पति के रिश्तों को लेकर शक था। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।