'मेरी बहन ने आत्महत्या नहीं की, हत्या की गई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने विवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया है। देर रात ज्वालापुर कोतवाली में मायके पक्ष की ओर से हंगामा किया जाने के बाद पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला पांवधोई निवासी इरफान की पुत्री नगमा (19) का निकाह दो माह पूर्व मोहल्ले के ही पेशे से नाई चांद मुबारिक उर्फ कल्लू से हुआ था। मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे चांद मुबारिक ने नगमा के भाई सलमान को सूचना दी कि उसकी बहन की तबियत बिगड़ गई है।
बह रहा था खून, पति ने कहा आत्महत्या
आनन-फानन में मायके से पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही नगमा की मौत हो गई। नवविवाहिता के शव को ससुराल लाया गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कुछ ही देर में मायके पक्ष के समर्थन में मोहल्लेवासी और रिश्तेदार जमा होने लगे।
वहीं सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस ने पहुंचकर हालात को संभाला। तहसीलदार दिनेश मोहन उनियाल, सीओ सदर राजेश भट्ट, नायब तहसीलदार सुरेश, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत भी पहुंच गए।
पुलिस के सामने मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के मुंह से खून बह रहा था और सिर पर चोटें हैं। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसकी बहन की हत्या की है। जबकि पति ने खुद ही पत्नी के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात कही। पुलिस ने चांद मुबारिक को हिरासत में ले लिया, जबकि घर के अन्य सदस्य इधर-उधर हो गए।
...तो जेठानी ने मौत होते देखा था!
रात करीब नौ बजे मायके पक्ष के लोगों ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपी पति के छोड़े जाने की आशंका व्यक्त करते हुए हंगामा किया। वहीं मृतका के भाई सलमान ने बहन की मौत पर ज्वालापुर कोतवाली में मृतका के पति मुबारिक, सास जहीरा, जेठ जमील, शमीम और शौकीन के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कराया।
सीओ सदर राजेश भट्ट भी हंगामे की सूचना ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर परिजनों को आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
जेठानी की भी तबियत बिगड़ी
देवरानी की मौत के तुरंत बाद जेठानी की भी तबियत खराब हो गई। परिजन उसे आनन फानन में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या होते हुए जेठानी ने भी देखा है, इसलिए ही उसकी तबियत खराब हुई है।