लड़की को पता नहीं चला और हो गई शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर नौकरी के बहाने साइन कराकर कोर्ट मैरिज करने का आरोप लगाया है।
युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। बाद में दोनों पक्षों के तलाक देने की सहमति पर मामले का निपटारा हुआ।
युवती ने बताया कि युवक ने उससे धोखे से शादी के कागजों पर दस्तखत करा लिए। युवक ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही थी।
युवती को पता ही नहीं चला
कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने करीब दो माह पूर्व पड़ोस की ही युवती से कोर्ट मैरिज की थी। तब परिजनों को इसकी जानकारी नहीं लग पाई थी।
बुधवार को युवती के परिजनों को किसी तरह से इसकी भनक लग गई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह पूर्व युवक ने उसकी नौकरी लगाने की बात कही थी। नौकरी के नाम पर कोर्ट में ले जाकर कागजातों पर उसके हस्ताक्षर कराए थे।
तलाक की सहमति पर मामला रफा-दफा
युवती ने कहा कि उसे नहीं पता था कि धोखे से शादी के कागजों पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने युवक को भी कोतवाली बुला लिया।
दोनों पक्षों के बीच घंटों तक जद्दोजहद चलती रही। आखिरकार तय हुआ कि युवक उसे कोर्ट में तलाक देगा। दोनों पक्ष सुलह के बाद रवाना हो गए।
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तलाक की सहमति के बाद मामले का निपटारा हुआ।