फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manager raped land lord minor daughter

मैनेजर ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को दी ऐसी सलाह कि उड़ गए सबके होश

Fri, 28 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 28 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
manager raped land lord minor daughter
rape

हल्द्वानी के एक पॉश इलाके में किराये के घर में रह रहे एक कंपनी के मैनेजर ने मकान मालिक की नौवीं में पढ़ने वाली बेटी को एसी सलाह दी कि सबके होश उड़ गए।

विज्ञापन


आरोप है कि मैनेजर ने नाबालिग से दुष्कर्म कर किया है। घर वालों को इसकी भनक तब लगी जब गर्भ ठहरने पर उसने गर्भनिरोधक गोली खाने की सलाह दे डाली। घर वालों ने मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


छात्रा के घर में मथुरा के कान्हा माखन वाटिका निवासी नरेश कुमार सिसौदिया छह महीने से किराया का कमरा लेकर रह रहा है। वह सैम इंडिया बिल्ड वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रोजेक्ट मैनेजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर ने बेटी से नजदीकियां बनाई...

manager raped land lord minor daughter
रेप - फोटो : DEMO Pics

पीड़िता की मां नहीं है। वह अपनी मुंहबोली मां के साथ रहती है। मुंहबोली मां ने पुलिस को बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर ने बेटी से नजदीकियां बनाई और यौन शोषण करता रहा।

गर्भ ठहरने पर उसने छात्रा को गर्भ निरोधक गोलियां खाने की सलाह दे दी। इस बात की जानकारी परिवार वालों को हो गई।

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एमएस दसौनी ने तहरीर के आधार पर नरेश के खिलाफ धारा 376, 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed