{"_id":"613de5668ebc3e169b3f44d3","slug":"man-tried-to-rape-minor-playing-near-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: घर के बाहर खेल रही मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों ने आरोपी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उत्तराखंड: घर के बाहर खेल रही मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, परिजनों ने आरोपी को पीटा
Sun, 12 Sep 2021 05:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Sep 2021 05:17 PM IST
सार
उत्तराखंड के रुड़की में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की में घर के बाहर खेल रही नौ साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। साथ ही उसके खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बच्ची के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी नौ साल की बच्ची शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच एक युवक पहुंचा और बच्ची को बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। मामले में परिजनों की ओर से तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कुंदन निवासी ग्राम राजा बालेरा, थाना मोतीनगर दमोही सोगर (मध्यप्रदेश) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से क्षेत्र में रह रहा है और होटल व ढाबों पर मजदूरी करता है।
विज्ञापन