{"_id":"56fc21d24f1c1b3404f00142","slug":"man-shot-dead-in-front-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर लगी गोली, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर लगी गोली, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार स्थित लक्सर के केशवनगर निवासी 20 वर्षीय युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
विनोद कुमार अपने परिवार के साथ केशवनगर में रह कर राजमिस्त्री का काम करता है। जबकि इसका बेटा हिमांशु बिजली फिटिंग का काम करता था। मंगलवार रात करीब दस बजे घर के मेन गेट के पास परिजनों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
सभी परिजन मेन गेट की ओर दौड़े तो वहां हिमांशु खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली लगी थी और मौके पर इसने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस बता रही आत्महत्या
पुलिस ने तुरंत शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार हिमांशु को किसी ने गोली मारी है। हालांकि वह यह नहीं बता पा रहे हैं कि गोली किसने और क्यों मारी।
पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण हिमांशु ने आत्महत्या की है। चौकी प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया आत्महत्या से जुड़ा लगता है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।