फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man murdered by his wife's sister

...तो बदला लेने के लिए साली ने मारी जीजा को गोली?

Wed, 11 Jun 2014 10:54 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 11 Jun 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
man murdered by his wife's sister

बिजनौर के फोटोग्राफर अनिल कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझने और उलझने के बीच फंसकर रह गई है। अनिल की हत्या के बाद ही पुलिस मृतक के साली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार रात युवती ने अपने जीजा को गोली मारने की बात कबूल की, लेकिन पुलिस को इस कहानी पर शक है।

खास बात यह है कि युवती के हाथ में जिस युवक का नाम गुदा हुआ है वह ही हत्या के बाद से गांव से फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इसी साली की शादी में आया था

man murdered by his wife's sister

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी हद तक हत्या से पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है।

अनिल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलसिया में अपनी साली की शादी में आया था और वह दुल्हन को ब्यूटी पार्लर में ले जा रहा था।

हत्या के बाद से ही पुलिस ने मृतक की साली हिरासत में ले लिया था। मंगलवार रात को साली ने जीजा को गोली मारने की बात कबूली।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की इस कहानी में अभी कई पेंच

man murdered by his wife's sister

हत्या की इस कहानी पर पुलिस को संदेह है। एसएसपी का कहना है कि हर कोण से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।

अगर युवती ने अपने जीजा को गोली मारी होगी तो यह हमला आगे से नहीं बल्कि पीछे से किया गया होगा। क्योंकि युवती एक पैर से विकलांग है। सामने से गोली मारने में वह यह दुस्साहस नहीं कर सकती थी।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा अनिल को गोली आगे से मारी या फिर पीछे से।

विज्ञापन

युवती के हाथ में गुदे नाम से उलझी गुत्थी

man murdered by his wife's sister

हत्या के पीछे युवती अपने बहन की हत्या को प्रमुख वजह बता रही है। वहीं युवती के एक हाथ में गुदा नाम पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है।

जिस युवक नाम गुदा है वह हत्या के बाद से गांव से फरार बताया जा रहा है। एसपी देहात अजय सिंह ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed