{"_id":"2a92fba6f34e93cda18531993b7f8389","slug":"man-murder-to-his-wife-by-spade","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को फावड़े से काट रात भर बैठा रहा पास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को फावड़े से काट रात भर बैठा रहा पास
अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 08 Oct 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में एक व्यक्ति के पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
कुआंखेड़ा गांव में पंजाब सिंह ने रविवार देर रात शराब के नशे में अपनी पत्नी स्नहेलता को फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद वह सुबह तक शव के पास ही बैठा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौत
घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि पंजाब सिंह (52) और उसकी पत्नी स्नहेलता (48) के बीच रात को विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। नशे में बेकाबू हुए पंजाब सिंह ने पास ही में पड़ा फावड़ा उठा लिया और फावड़े से कई ताबड़तोड़ वार पत्नी के सिर पर कर दिए। जिससे स्नेहलता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। घटना के समय पंजाब सिंह के पुत्र मोनू और सन्नी मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोए थे। सुबह दोनों नीचे आए तो चारों तरफ खून फैला देख उनके होश उड़ा गए। पास में ही उनकी मां की लाश पड़ी थी।
आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो तो कुछ ही देर में भीड़ लग गई। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पंजाब सिंह से पूछताछ की। पंजाब सिंह ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे हिरासत ले लिया और हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया। सीओ मनोज कत्याल ने बताया कि झगड़ा होने पर पंजाब सिंह ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।