फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man kills his uncle and sister for land

चार फीट जमीन के लिए चाचा और बहन को किया भस्म

Mon, 09 Jun 2014 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jun 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
man kills his uncle and sister for land

दो सप्ताह पहले हुई दर्शन लाल और खुशबू की हत्या का देहरादून पुलिस ने खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


मामले में दर्शन लाल के भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने चार फीट रास्ते के लिए दोस्त से मिलकर चाचा और चचेरी बहन की हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 25 मई को नत्थनपुर, शिवालिक व्यू कॉलोनी लेन नंबर आठ निवासी दर्शन लाल (45) और उसकी बेटी खुशबू (09) के शव झुलसी हालत में घर से मिले थे।

विज्ञापन

गला दबाकर मारने के बाद जलाए शव

man kills his uncle and sister for land

दर्शन लाल मूलत: विडौना, प्रतापगढ़ (यूपी) का रहने वाला था और दून में मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम से पता चला कि दोनों की मौत गला दबाने से हुई थी। इसके बाद शव जलाए गए थे।

पूछताछ में पता चला था कि दर्शनलाल रात को सोते वक्त कभी भी घर का दरवाजा बंद नहीं करता था। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया।

नेहरू कालोनी के एसओ प्रवीण कोश्यारी मामले की जांच कर रहे थे। शक के आधार पर दर्शनलाल के भतीजे आंचल से पूछताछ की गई तो वह टूट गया।

आंचल ने बताया कि चाचा ने एक साल पूर्व पक्का मकान बनाया था। इसके ठीक पीछे आंचल की जमीन है। वह इस जमीन पर घर बनाना चाहता था, लेकिन दर्शन का मकान बनने से उसे रास्ता नहीं मिल रहा था।

आंचल के मुताबिक उसने कई बार दर्शन से चार फीट रास्ता देने की मांग की, लेकिन दर्शन नहीं माना। इससे वह चाचा से नाराज हो गया और सबक सिखाने की ठान ली।

सिलेंडर को बिस्तर के पास रखकर लगाई आग

man kills his uncle and sister for land

25 मई की रात आंचल दोस्त सतेंद्र संग अपने प्लाट पर पहुंचा और जमकर शराब पी। इसके बाद रात दो बजे दर्शनलाल के घर में घुसे और गला दबाकर मार डाला।

इस बीच खुशबू उठ गई तो उन्होंने उसे भी मार दिया। बाद में दोनों किचन से सिलेंडर लेकर आए और बिस्तर के बगल में रखकर आग लगा दी।

इसके बाद फरार हो गए। कुछ ही देर में घर से आग की लपटें देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

परिजनों को बताया था सच

दर्शनलाल और खुशबू के शवों को जलाने के दौरान आंचल और सतेंद्र के हाथ आंशिक रूप से झुलस गए थे।

यही बात आंचल पर शक की वजह बनी। एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि आंचल ने चाचा की हत्या का सच परिजनों को बता दिया था। उसने परिजनों पर पुलिस से शिकायत न करने का दबाव बनाया था।

विज्ञापन

मौत की नींद सोने आई थी खुशबू

man kills his uncle and sister for land

घटना से एक-दो दिन पूर्व दर्शन के पड़ोस में शादी थी। वहां आए बच्चों से खुशबू की दोस्ती हो गई थी, जिसके बाद वह कुछ दिन से रात को वहीं सोने लगी थी।

घटना की रात खुशबू घर लौट आई थी। आंचल को यह बात मालूम नहीं थी। यही वजह रही कि वह दोस्त संग दर्शन को मारने चला गया। उसे लगा था कि खुशबू दूसरे घर में होगी, तो किसी को पता नहीं चलेगा।

पत्नी नहीं रहती साथ
दर्शनलाल की पत्नी गुड्डी कुछ समय से उसके साथ नहीं रह रही थी। पूछताछ में पता चला कि वह बीमार है और उसका उपचार प्रतापगढ़ में चल रहा है।

लिहाजा वह वहीं रहती है। खुशबू दर्शनलाल की अपनी बेटी नहीं थी। दंपति ने चार साल पूर्व उसे गुड्डी के भाई से गोद लिया था। हालांकि, दर्शन ने उसे कभी कोई कमी नहीं होने दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed