फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man committed suicide for bike.

बाइक नहीं मिली तो लगा ली फांसी, पिता के वादे पर भी नहीं किया भरोसा

Fri, 06 Jan 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide for bike.
सुसाइड - फोटो : demo pic

बाइक की मांग पूरी न होने से एक युवक इतना नाराज हुआ कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने मार्च-अप्रैल तक बाइक दिलाने का भरोसा दिया था लेकिन जिद पर अड़े युवक ने बृहस्पतिवार रात खुदकुशी कर ली। बेटे के इस कदम माता-पिता को गहरा सदमे में है।

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र डांडा लखौंड निवासी ठेकेदार भरत सिंह पंवार का बेटा हिमांशु पंवार (21) सिविल में डिप्लोमा कर रहा था। कुछ दिन से हिमांशु स्कूटी बेचकर मोटर साइकिल दिलाने की मांग कर रहा था। बृहस्पतिवार रात वह बाइक दिलाने की जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन


पिता ने भरोसा दिया था कि मार्च और अप्रैल तक उसे मोटर साइकिल मिल जाएगी। इसी बातचीत के बीच हिमांशु अपने कमरे में चला गया। देर रात किसी समय हिमांशु ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटक रहा था हिमांशु

man committed suicide for bike.
Suicide

शुक्रवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। हिमांशु अंदर पंखे पर लटका हुआ था।

परिजनों ने 100 नंबर पर अनहोनी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

एसओ रायपुर प्रदीप राणा का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि बाइक की मांग पूरी न होने पर हिमांशु ने यह कदम उठाया है। यह परिवार मूल रूप से यमुनोत्री का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed