फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man call woman and start nasty talk

महिला को किया फोन, करने लगा गंदी बात

Fri, 17 Jan 2014 08:50 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 17 Jan 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
man call woman and start nasty talk

रुड़की में एक महिला के फोन पर एक अनजान व्यक्ति ने फोन किया और उससे अश्लील बात शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जान से मारने की दी धमकी
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने महिला से अश्लील बात करने का प्रयास किया।

आरोपी के मंसूबे भांपते हुए महिला ने फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने फिर उसे मोबाइल फोन मिलाया और अश्लील बात करने का प्रयास किया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे फोन पर ही जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन


पुलिस कर रही नंबर ट्रेस
महिला ने अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया। मोबाइल फोन पर मिली धमकी से महिला और परिजन भयभीत हैं। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तहरीर के आधार पर फोन करने वाले आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि नंबर ट्रेस कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed