फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man arrested for rape his daughters

गंदी हरकतों के चलते पत्नी ने छोड़ा साथ, फिर बेटियों को बनाया हवस का शिकार

Sun, 07 May 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
ब्यूरो/ अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल) Updated Sun, 07 May 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
man arrested for rape his daughters
Demo pic

डेढ़ महीने लापता हुई दो ना‌बालिग बहनें जब बरामद हुई तो सच उजागर हुआ। उन्होंने बताया कि कैसे उनका पिता दोनों के साथ हैवानियत करता था।

विज्ञापन

 
डेढ़ महीने पहले लापता हुईं दो नाबालिग बहनों में से पुलिस ने छोटी बहन को भी शनिवार को बरेली से बरामद कर लिया। कोतवाली में दोनों बहनों के बयान से पूरे केस में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


दोनों ने आरोप लगाया है कि उनके पिता और एक अन्य युवक ने उनसे दुष्कर्म किया है। बहनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए पिता और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने छोड़ा साथ, बेटियों से किया दुष्कर्म

man arrested for rape his daughters
Demo pic

17 मार्च की रात को 12 और 15 वर्ष की दो बहनें अचानक लापता हो गई थीं। मामले में दोनों बहनों की गुमशुदगी दर्ज होने के अलावा राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवकी नंदन भट्ट की अगुवाई में पदाधिकारियों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की थी।

उप निरीक्षक माया बिष्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को बड़ी बहन को एंटी करप्शन ह्यूमन राइट संस्था की मदद से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया गया था। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बरेली के रम्पुरा क्षेत्र से छोटी बहन को भी बरामद कर लिया।

कोतवाली में दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि उसकी मां शराबी पिता की आदतों की वजह से घर छोड़ चुकी है। आरोप है कि वह बेटियों से दुष्कर्म करता था। हरकतों से परेशान होकर वह भाग गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भूसाझाग (बदायूं) के  नवादा सुनहरा गांव का गजेंद्र सिंह उन्हें बहलाकर ले गया।

डेढ़ महीने साथ रखकर उनके साथ दुष्कर्म किया।  पुलिस ने दोनों के बयान के आधार पर पिता और गजेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 363, 366, 376,(2) 506 और 3,4,5,6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक के मुताबिक दोनों बहनों की मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेटी बयान कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल दोनों को चाइल्ड वेलफेयर केयर विमर्श संस्था के सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed