फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   make mms after rape

बलात्कार कर बनाई क्लिपिंग, करने लगा ब्लैकमेल

Fri, 08 Aug 2014 02:23 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 08 Aug 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
make mms after rape

रुड़की में एक विवाहिता को नशीली कोल्डड्रिंक्स में नशा मिलाकर पहले बलात्कार किया फिर उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली।

विज्ञापन


रेप की अश्लील क्लिपिंग बनाने के बाद आरोपी ने विवाहिता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत एसपी देहात से की है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल को दिए गए प्रार्थना-पत्र में पीड़िता के पति ने बताया कि वह रुड़की स्थित एक मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी का मायका शहर के पास एक गांव में है।
विज्ञापन


तीन जून को उसकी पत्नी अपने मायके जा रही थी। जैसे ही वह मोहल्ले से बाहर निकली, तो मोहल्ले का हनीफ कार लेकर वहां आ गया।

इंटरनेट पर डालने की दे रहा धमकी

make mms after rape

हनीफ ने उसकी पत्नी से पूछा की वह कहां जा रही है। उसकी पत्नी ने बता दिया कि वह अपने मायके जा रही है। इस पर हनीफ ने बताया कि वह उसी ओर जा रहा है। वह उसे छोड़ देगा। आरोपी ने उसकी पत्नी को कार में बैठा लिया।

रास्ते में आरोपी ने उसकी पत्नी को कोल्डड्रिंक्स दी जिसे पीकर उसकी पत्नी बेहोश हो गई। आरोपी उसकी पत्नी को एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसकी पत्नी से बलात्कार किया। साथ ही उसकी अश्लील क्लीपिंग भी बनाई।

लोकलाज के कारण उन्होंने पहले तो इस बात को किसी से नहीं बताया। लेकिन अब आरोपी उस क्ल‌िपिंग के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामला गंभीर है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed