फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   make blue film and start blackmailing.

ब्लू फिल्म बनाने वाले फोटोग्राफर का मुंह काला

Mon, 22 Sep 2014 06:05 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 22 Sep 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
make blue film and start blackmailing.

हल्द्वानी में फोटोग्राफर द्वारा एक महिला से अवैध संबंध बनाकर उसके पति को ब्लैकमेल करने पर रविवार को ग्रामीण बिफर गए। गुस्साई ग्रामीण महिलाओं ने आरोपी फोटोग्राफर के बाल मुड़वाकर उसके मुंह पर कालिख पोत दी।

विज्ञापन


मौके पर तमाशबीनों के चलते कमलुवागांजा रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। महिलाओं का आरोप था कि फोटो खींचकर वह लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता है।
विज्ञापन


पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने फोटोग्राफर को मुखानी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया, जहां आरोपी का सार्वजनिक बयान रिकार्ड करने के लिए ग्रामीण हंगामा करने लगे। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। साथ ही मुकदमा दर्ज कर फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

MMS बनाकर पति को करने लगा ब्लैकमेल‌

make blue film and start blackmailing.

हिम्मतपुर तल्ला निवासी जगदीश जोशी की हरिनायक कमलुवागांजा रोड पर साईं फोटो स्टूडियो है। आरोप है कि गांव की लड़कियों की फोटो खींचने के बाद फोटोग्राफर उनका मोबाइल नंबर लेकर एसएमएस भेजता था। उसने कई लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है।

मामला तब बिगड़ा जब फोटोग्राफर ने गांव की एक महिला की फोटो खींचने के बाद उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इसके बाद उसके पति को वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।

परेशान पति ने संबंध विच्छेद कर पत्नी को उसके मायके भेज दिया। वहीं, इस बाबत ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान कमला जोशी को जानकारी दी।

ग्राम प्रधान के साथ महिलाओं और पुरुषों ने फोटो स्टूडियो पहुंचकर महिला की वीडियो क्लिप मांगा। इनकार करने पर महिलाओं ने फोटोग्राफर के मुंह पर कालिख पोतने की घोषणा कर दी।

महिलाओं ने बाल मुड़ाकर पोता कालिख

make blue film and start blackmailing.

इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर को पकड़कर नहलाया और उसके बाल मुड़वा दिए। महिलाओं ने जले हुए मोबिल आयल से उसके मुंह पर कालिख पोत दी।

घटना की जानकारी मिलने पर फोटोग्राफर की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मौके पर पहुंचकर रोने लगी। घटना को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ सड़क पर लग गई। उत्तेजित लोगों ने फोटोग्राफर को मुखानी पुलिस चौकी के हवाले कर दिया, जहां ग्रामीण महिला की वीडियो क्लिप उसके पति को देने और सबके सामने बयान लेने के लिए हंगामा करने लगे।

एसएसआई एनबी भट्ट, चौकी प्रभारी ललित जोशी ने बंद कमरे में आरोपी फोटोग्राफर का बयान लिया। साथ ही आरोपी से वीडियो क्लिप और आपत्तिजनक फोटो कब्जे में लिए। सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खुद को सलमान खान मानता था फोटोग्राफर

make blue film and start blackmailing.

हिम्मतपुर तल्ला के ग्रामीणों ने बताया कि आशिकी के आरोपों से घिरा जगदीश जोशी क्लीन शेव कर खुद को सलमान खान मानता था। वह बात-बात में गांव के युवकों को अपनी हेयर स्टाइल और मिजाज दिखाता था।

उसकी नाजायज हरकत से पुरुषों से अधिक महिलाएं खफा थीं। यही गुस्सा रविवार को सार्वजनिक रूप से देखने को मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि जगदीश जोशी ने एक साल पहले कमलुवागांजा रोड पर फोटो स्टूडियो खोला था। इससे पहले उसकी ऊंचापुल में कपड़े की दुकान थी, लेकिन दुकान चली नहीं।

फोटोग्राफर के बूढ़े माता-पिता के अलावा दो बच्चों हैं, जिनमें एक विकलांग है। इस कारण लोग उसका खुलकर विरोध नहीं करते थे। बाल मुड़वाने और मुंह पर कालिख पोतने के पीछे महिलाओं का महीनों पुराना गुस्सा सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed