फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover acid attack on marriage women.

प्रेमिका के 'ना' कहने पर प्रेमी ने लिया दर्दनाक बदला

Sun, 24 May 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की) Updated Sun, 24 May 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
lover acid attack on marriage women.

रुड़की में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमिका के ना कहने पर प्रेमी बौखला गया और फिर...

विज्ञापन


मुरादाबाद निवासी युवक ने प्रेम संबंध तोड़ने पर नाराज होकर रुड़की की शादीशुदा महिला के चेहरे पर केमिकल डाल दिया। यहीं नहीं आरोपी ने पूर्व में बनाए गए अश्लील एमएमएस भी सार्वजनिक करने की धमकी दे दी।

अपने पति और बहन के साथ शनिवार को थाने में आई महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रुड़की की एक कालोनी निवासी महिला के फोन पर करीब छह माह पूर्व एक मिसकॉल आई थी।
विज्ञापन


यह मिसकॉल आकाश शर्मा निवासी लाकड़ी सुजलपुर मिनी बाईपास, दिल्ली रोड मुरादाबाद की थी। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। जिसके बाद दोनों कलियर आकर कई बार मिले भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दी MMS सार्वजनिक करने की धमकी

lover acid attack on marriage women.

इसी दौरान उसने महिला का अश्लील एमएमएस भी बना लिया। पिछले कुछ दिनों से महिला ने युवक से किनारा कर लिया था। जिससे प्रेमी नाराज हो गया। उसने धमकी देकर उसे कलियर में मिलने के लिए बुलाया। जब उसने मना किया, तो एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी दे दी।

जिसके चलते 18 मई को महिला उससे मिलने कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंची। यहां पर विवाद होने पर आरोपी ने महिला के चेहरे पर केमिकल फेंक दिया। घटना के बाद युवक उसे रुड़की ले गया और इलाज भी कराया। हकीकत घर बताने पर उसे धमकी भी दी। महिला ने डर के चलते परिजनों को यह बताया कि गर्म घी गिरने से उसका चेहरा जल गया।

मामला तब खुला जब दो दिन पूर्व महिला की बहन उससे मिलने के लिए आई। बहन ने जब दबाव डालकर उसे पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। हकीकत सामने आने के बाद शनिवार को पति और बहन महिला को लेकर थाने कलियर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकाश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

महिला ने जब घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी है। तब से उसे धमकियां और अश्लील मैसेज मिल रहे है। महिला और उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी मैसेज कर धमकी दे रहा है कि महिला और उसके संबंधों का एमएमएस वह सार्वजनिक कर देगा। आरोपी ने महिला का मुंह बंद कराने के लिए पति और उसके बेटे को जान से मारने तक की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed