पढ़िए, प्रेमी संग भागने की चौंकाने वाली कहानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के भगवानपुर में जैसे ही लड़की को अपनी शादी तय होने की खबर मिली वह प्रेमी के साथ भाग गई। सूचना पर पुलिस ने प्रेमी युगल को रास्ते में ही पकड़ लिया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से लोकलाज के डर से पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक और युवती का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को इसका पता चल गया। परिजनों ने युवती की शादी जल्द से जल्द कराने के लिए एक युवती का रिश्ता तय कर दिया। जब इसकी भनक युवती को लगी तो प्रेमी संग बुधवार तड़के घर से फरार हो गई लेकिन ज्यादा दूर नहीं जा सके।
दोनों कस्बा के एक ट्रांसपोर्ट से किराए पर गाड़ी लेने पहुंचे तो ट्रांसपोर्टर ने शक होने पर पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पकड़ लिया और परिजनों के हवाले कर दिया।
दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ गई
रुड़की के पास के एक गांव से एक महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला दो बच्चों की मां बताई गई है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह के अनुसार एक महिला तीन दिन पहले घर से फरार हो गई वह घर से नगदी और जेवर भी ले गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
दुष्कर्म नहीं, प्रेम प्रसंग में फरार हुई
भगवानपुर फिरोजारबाद में मिली क्षेत्र के एक गांव की लड़की का न तो अपहरण हुआ था और न ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया था बल्कि वह एक ट्रक चालक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपनी मर्जी से उसके साथ चली गई थी। बाद में उसे पता चला कि ट्रक चालक की पहले से शादी हो रखी है।
थानाध्यक्ष गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस के सामने दिए गए अपेन बयानों में युवती ने यह बात कही है। अब पुलिस लड़की का मेडिकल कराने और कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि जून में लापता हुई क्षेत्र के एक गांव की लड़की चार दिन पहले फिरोजाबाद के रेलवे स्टेशन पर मिली थी उस समय आरोप लगाया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था लेकिन लड़की ने अपने बयानों में इन तरह के आरोपों की पुष्टि नहीं की है।