फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   loot with finance company employee

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे साढ़े तीन लाख

Thu, 23 Jun 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 23 Jun 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
loot with finance company employee
लूट - फोटो : concept photo

हरिद्वार में शंकर आश्रम तिराहे के पास एक्सिस बैंक से निकले एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए गए। रुपये लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। कर्मचारी ने लिफ्ट लेकर लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन नाकामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चंद्राचार्य चौक के पास मन्नापुरम फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। देहरादून के नेशविला रोड निवासी कंपनी कर्मचारी अनूप कुमार पुत्र किशोरी लाल बृहस्पतिवार सुबह कंपनी के खाते से साढ़े तीन लाख की रकम निकालने पहुंचा था।
विज्ञापन


बैंक से पैसा निकालने के बाद जैसे वह बाहर निकला, वहां पहले से ही मौजूद एक युवक ने झपट्टा मारकर रकम से भरा लिफाफा लूट लिया और पास में ही बाइक पर मौजूद अपने साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी कर्मचारी ने एक युवक से लिफ्ट लेकर लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे भीड़ में ओझल हो गए। एक घंटे बाद सीधे रेल पुलिस चौकी पहुंचकर अनूप कुमार ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।

कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत, रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए चेंकिग अभियान चलाया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ पाए। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है। 

सीसीटीवी कैमरे ने नहीं दिया साथ
बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कंपनी कर्मचारी साफ नजर आ रहा है पर हैरानी की बात ये है कि बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से साफ तस्वीर नजर नहीं आ रही है।


नहीं देखा किसी ने
पुलिस का दावा है कि, घटना का कोई चश्मदीद नहीं है। न ही किसी ने कंपनी कर्मचारी को शोर मचाते हुए देखा था। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed