फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in PNB roorkee.

रुड़कीः PNB पर चोरों ने बोला धावा, CCTV में कैद हुए बदमाश

Wed, 24 Feb 2016 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Feb 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
loot in PNB roorkee.

रुड़की में बदमाशों ने पीएबी बैंक को अपना निशाना बना लिया। चोर सीमेंट की चादर से बनी छत तोड़कर बैंक के स्ट्रॉग रूम में घुसे। लेकिन बदमाश लॉकर तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए।

विज्ञापन


मंगलवार को देर रात चार बदमाशों ने रुड़की में लालकुर्ती सेना क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक खंगाला। सुबह बैंक खोलने पर मौके पर बिखरे सामान को देखकर घटना का पता चला। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पकड़ में आने से बचने के लिए इन बदमाशों ने बैंक में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की वायर भी काट दी। लेकिन फिर कुछ कैमरों इन बदमाशों की करतूत कैद हो गई।

छानबीन कर रही पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश बदमाश दिख रहे हैं। जिनके हाथ में प्लास है। जब ये बदमाश लॉकर तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए तो बैंक में रखे एक हजार के फटे पुराने नोट लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इन बदमाशों ने आसपास की दुकानों में भी सेंधमारी की। फिलहाल, पुलिस और एसओजी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। बैंक में पहले भी सेंधमारी की कोशिश हो चुकी है, लेकिन फिर भी सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed