फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Loot in petrol pump dehradun incident captured in CCTV

पेट्रोल भरवाने आए बुलट सवार युवकों ने कर डाली शर्मनाक हरकत, CCTV में कैद हुई करतूत

Sun, 14 Jan 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 14 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Loot in petrol pump dehradun incident captured in CCTV

कांवली रोड स्थित एसआर पेट्रोल पंप पर आए बुलक सवारों ने शर्मनाक हरकत कर डाली। उसकी काली करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन


बुलट सवारों ने शनिवार रात को पेट्रोल पंप सेल्समैन से कैश लूट लिया गया। सनसनीखेज यह वारदात चौबीस छिपी रही। वारदात अंजाम देने से पहले लुटेराें ने पहले बाइक में 50 रुपये का तेल डलवाया था।
विज्ञापन


जाते समय सेल्समैन के हाथों से कैश छीनकर दोनों बदमाश सहारनपुर चौक की तरफ फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की पूरी करतूत कैद हो गई है। पुलिस अब दोनों की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कांवली रोड स्थित एसआर पेट्रोल पंप पर लूट की यह वारदात शनिवार रात सवा आठ बजे के करीब हुई। उस समय पूरा पुलिस अमला दो लाख के इनामी हर सिमरन दीप सिंह की तीन साथियों की गिरफ्तारी के  बाद उनसे पूछताछ में लगा था।

5200 रुपये की नगदी छीनी

Loot in petrol pump dehradun incident captured in CCTV

घटनाक्रम के मुताबिक सेल्समैन भूषण तेल लेने वाले वाहन चालकों से कैश ले रहा था। इसी बीच मोटर साइकिल पर आए दो युवकों ने पहले 50 रुपये का तेल डलवाया। भुगतान करने के बाद बाइक जैसे मुडे़ तो पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर भूषण के हाथों से 5200 रुपये की नगदी छीन ली।

सेल्समैन ने शोर भी मचाया, मगर बाइक सवार बदमाश तेजी से सहारनपुर चौक की तरफ फरार हो गए। सेल्समैन ने मैनेजर को इस घटना की जानकारी दी। पेट्रोल पंप लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पंप लुटेरों की तलाश में चेकिंग भी कराई, मगर उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने रात में ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया था।

पेट्रोल पंप पर लूट की यह वारदात रविवार को दिन भर छिपी रही। पुलिस ने रात में लूट की बात स्वीकार की है। मैनेजर मनुज कुमार की तरफ से अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस फुटेज में आए दोनों युवकों की पहचान में जुटी है। इनमें से एक ने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। सेल्समैन के मुताबिक दोनों बदमाश नशे में थे। शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed