फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in haldwani hospital

अस्पताल में नशे का इंजेक्शन लगाकर हो रही लूट

Mon, 08 Sep 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Mon, 08 Sep 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
loot in haldwani hospital

बसों में जरखुरान लोगों को अपना शिकार बनाते ही हैं, लेकिन अब वे अस्पतालों में पहुंचकर भी लोगों को लूटने लगे हैं।

विज्ञापन


हाल में उत्तराखंड के काशीपुर और रामनगर के सरकारी अस्पतालों में दो मरीजों को लूटने के बाद शनिवार को रुद्रपुर जिला अस्पताल में टांके कटवाने गई एक महिला को नशीला इंजेक्शन लगाकर उसके जेवरात पार कर लिए गए।

इससे आक्रोशित लोगों ने चुराए गए जेवरातों की बरामदगी के लिए रविवार को सिडकुल चौकी में धरना देकर प्रदर्शन किया।
सिडकुल चौकी पहुंचे लोगों का कहना है कि जगतपुरा निवासी नन्हे सिंह की पत्नी जयवती शनिवार सुबह नौ बजे हाथ में लगी चोट के टांके कटवाने के लिए जिला अस्पताल गई हुई थी।

विज्ञापन

खुद को अस्पताल कर्मी बता दिया लूट को अंजाम

loot in haldwani hospital

अस्पताल में एक व्यक्ति खुद को अस्पताल कर्मी बताते हुए उसे पट्टी कक्ष में ले गया। वहां उसने महिला को इंजेक्शन लगाया जिससे वह बेहोश हो गई।

इसके बाद तथाकथित कर्मचारी ने जयवती के कान से सोने की बाली, सोने की चेन और चांदी के पायल सहित करीब चार हजार रुपए पार कर लिए। शनिवार देर रात महिला को होश आया।

रविवार को महिला के परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ लूटे गए माल की बरामदगी के लिए सिडकुल चौकी पर धरना प्रदर्शन किया। सीओ राजीव मोहन  ने कहा कि सोमवार को महिला को अस्पताल ले जाकर आरोपी की शिनाख्त कराई जाएगी।

कर्मचारी अस्पताल का नहीं है, महिला को लूटने वाला बाहरी आदमी है। फिर भी अस्पताल कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी।
- डॉ. हरीश लाल, पीएमएस, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed